चिप्स, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक के पैकेट पर लाल निशान अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने खाने-पीने की पैकेट वाली चीजों पर वॉर्निंग सिंबल यानी खतरे का निशान लगाने को कहा है। जिन चीजों में चीनी, नमक या फैट ज्यादा होगा उनके पैकेट पर अलग-अलग लाल निशान लगाने होंगे। हर निशान 6 कोनों वाला होगा। उसमें संबंधित चीज की तस्वीर के साथ हाई शुगर हाई सॉल्ट या हाई फैट लिखा होगा। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने केंद्र सरकार और एफएसएसएआई को ये निर्देश दिए है। कोर्ट ने कहा कि चीनी की मात्रा का पता लगाने के लिए कुल शुगर और फैट का पता लगाने के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। एफएसएसएआई को वैज्ञानिक जांच के आधार पर इनकी तय सीमा फिर से तय करनी होगी।
जनहित याचिका पर एक्शन
यह मामला 3एस एंड ऑवर हेल्थ सोसाइटी नाम के एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दायर जनहित याचिका से जुडा है। 3एस एंड अवर हेल्थ सोसाइटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर डिब्बा बंद या पैकेट वाले खाने पर अनिवार्य वार्निंग लेबल लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने 28 सितंबर को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट राजीव शंकर द्विवेदी ने पैरवी की।
दो फेज में लागू करने का प्रस्ताव था
एफएसएसएआई ने इसे अलग-अलग फेज में लागू करने का प्रस्ताव दिया था ताकि इंडस्ट्री को अपने प्रोडक्ट्स को सुधारने का मौका मिले।
फेज 1- उन प्रोडक्ट्स पर लाल लेबल लगेगा जिनमें फैट, शुगर या साल्ट में से कोई भी दो या दो से अधिक चीजें तय सीमा से ज्यादा होंगी। इसमें सभी अधिक मीठी कोल्ड ड्रिंक्स भी शामिल होंगी।
फेज 2- यह नियम उन प्रोडक्ट्स पर भी लागू हो जाएगा जिनमें इनमें से कोई एक चीज भी ज्यादा मात्रा में होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *