ग्वालियर में आज से दोगुने लिए जांएगे कोरोना के सैंपल

ग्वालियर. शहर में संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ते ही स्वास्थ्य महक में ने कोरोना जांच सैंपल का दायरा बढ़ा दिया है। जहां पहले रोजाना मुरार जिला अस्पताल व जेएएच में संचालित हो रही कोल्ड ओपीडी में 60 से 70 कोरोना जांच के सैंपल लिए जा रहे थे वहीं अब दोनों सैंपल सेंटरों पर आज से दो सैंकड़ा संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए डीआरडीओ व जीआरएमसी की लैब भेजा जाएगा।
6 दिनों से कोई नया केस नहीं
जेएएच मल्टीसुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वर्तमान में कोरोना पॉजीटिव दो मरीजों का इलाज जारी है। बीते 6 दिनों से कोई नया कोरोना पॉजीटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं देश के अन्य शहरों में फैले कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले ऐसे 5 सैंकड़ा से अधिक संदिग्ध लोग जो कि ग्वालियर हाल के दिनों में पहुंचे है। इन सभी संदिग्धों को क्वारेंटाइन वाडऱ्ों में रखा गया है। संदिग्धों की संख्या में एकाएक इजाफा होते ही देख सवास्थ्य अमले ने रोजाना लिए जाने जांच सैंपलों की संख्या दोगुनी कर रही है। आज से दोनों ही कोल्ड ओपीडी में 100-100 सैंपल संदिग्धों के लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
मुरार अस्पताल में लगाए गए 2 जांच बूथ
मुरार जिला अस्पताल में जांच के लिए दो जांच बूथ भोपाल से पहुंच चुके है। आज से इन दोनों बूथों से भी जांच सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया है। इन बूथों को शुरू करने का मकसद यह है कि क्वारेंटाइन किए गए संदिग्ध मरीजों की जांच जल्द से जल्द हो सके और रिपोर्ट आने पर वे पॉजीटिव पाए जाते है तो उनका इलाज तत्काल शुरू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *