फुटपाथी दुकानदारों को पुलिस ने डंडे के बल पर खदेड़, मंड़ी में अफरा-तफरी मची

ग्वालियर. सब्जी खरीदने के लिए सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी हुई थी और गोरखी सब्जी मंडी की ही तरह कुछ खेरिज दुकानदारों ने अपनी दुकानें तिलक नगर सामुदायिक भवन के पास सब्जी मंडी के आसपास सजा लीं जिससे जाम की स्थिति बन गई और सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं हो रहा था। थोक कारोबारियों ने इसका विरोध किया और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी।
व्यापारियों ने विरोध किया
पुलिसकर्मियों ने सड़क पर रखकर सामान बेचने वाले फुटपाथी दुकानदारों को डंडे के बल पर खदेड़ दिया जिससे मंड़ी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा किए गए बल के प्रयोग का व्यापारियों ने विरोध किया लेकिन पुलिस का कहना है कि महामारी से बचना है तो दूरियां बनाकर रखनी होगी। कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते देश को लॉकडाउन किया गया है और जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए 10 स्थानों पर सब्जी मंडी लगवाई गई है जिसमें से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने पर गोरखी सब्जी मंडी को बंद करा दिया गया है।
बाजारों में बिक रही महंगी सब्जी से बचने के लिए थोक मंडियो में आज सुबह हाथ ठेले वालों और दुकानदारों के साथ-साथ फुटकर ग्राहक पहुंचे। देखते ही देखते मंडी में स्थिति बिगड़ती गई और लोगों की भीड़ बढ़ती गई। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि दूरियां बनाकर रखें और शांतिपूर्ण तरीके से सब्जी लें लेकिन जब किसी ने पुलिस की नहीं सुनीं तो पुलिस अफसरों ने बल का प्रयो कर खदेड़ना शुरू कर दिया जिससे सब्जी मंड़ी में अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *