दूसरे दिन भी सिटी सेंटर में पीएनजी गैस की सप्लाई रही बाधित, परेशान रहे लोग

ग्वालियर. सिटी सेंटर क्षेत्र के कई घरों में दूसरे दिन मंगलवार को भी पाइपड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई नहीं हो सकी। लोग तकनीकी खराबी को दूर नहीं कर सके इसलिए चूल्हे नहीं जला सके। लोगों ने इंडक्शन और ओवन पर खाना पकाया। कंपनी के कर्मचारी सुबह घरों तक पहुंचे और रेग्युलेटर चालू किया तब जाकर गैस जल सकी।
पीएनजी की सप्लाई लाइन में घर के बाहर एक वाल्व लगाया जाता है इसके अलावा रीडिंग के लिए मीटर होता है। यह मीटर कहीं रसोई में तो कहीं घर के बाहर लगा है। पीएनजी की सप्लाई बंद होने पर मीटर बंद हो जाता है जो सप्लाई शुरू होने के बाद ऑटोमैटिक रूप से चालू नहीं होता इसके लिए मीटर में लगी पिन को उठाना पड़ता है। यह तकनीकी जानकारी हर उपभोक्ता को नहीं रहती।
अमृत योजना के तहत नगर निगम प्रशासन सिटी सेंटर में पानी लाइन डालने के लिए सड़क खोद रहा है। सोमवार को शिवाजी पार्क, उद्योग विभाग के सामने खुदाई हो रही थी। इसी दौरान वहां से निकली पीएनजी की लाइन फूट गई थी इससे फव्वारे की शक्ल में गैस रिसने लगी थी। शाम 5 बजे हुई घटना के आधा घंटा बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने लाइन तो जोड़ दी लेकिन कुछ देर बाद फिर तकनीकी खराबी आ गई इससे रात 7 से 9 बजे तक सप्लाई नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *