चार दिन के लिये बन्द हो सकता है दवा बाजार
ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये पूरे देशभर में सोशल डिस्टेसिंग के लिये लॉकडाउन किया गया है लेकिन ग्वालियर के व्यस्ततम इलाके में दवाईयों का बाजार है इससे पहले जिला प्रशासन ने कई मेडीकल संचालकों चालान भी किये लेकिन इसके बावजूद दवाई विक्रेता सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करा पा रहें हैं। जिला प्रशासन ने कई चेतावनी दी है मेडीकल के संचालक दवाई लेने के लिये आते तो वह सोशल डिस्टेसिंग भूल जाते हैं। जिला प्रशासन जल्दी ही दवाईयों के बाजार 4 दिन तक बन्द करने का निर्णय लेने पर विचार कर रही हैं।
जिला प्रशासन की ओर से दवाई विक्रेताओं को चेतावनी और कई बार चालान करने के बाद भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है । मोबाइल लगातार एनाउंस करवाया जा रहा है जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है लेकिन परिणाम देखने को नहीं मिल रहे हैं। दवा बाजार में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो पाने का मामला अधिकारियों की बैठक में भी आया है। जिला प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद ग्वालियर जिले को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा रखा हैं।
सख्ती से सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो
दवाई विक्रताओं को समझाया जा रहा और चेतावनी भी दी जा रही है, सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करवाया जायेगा।
किशोर कन्याल, एडीएम, ग्वालियर
