प्रत्येक पुलिसकर्मी को मिलेगा वीकली ऑफ-नवनीत भसीन

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये किये गये लॉकडाउन का पालन कराने के लिये पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात कर शहरवासियों को बचाने मेें जुटे हुए। पुलिस कर्मचारी नागरिकों का हौंसला अफजाई करने में लगे हुए हैं, जैसे कि कॉलोनियों में बैण्ड वादन, कोरोना के लिये प्रति जागरूकता लाने के लिये म्यूजिक इवेंट कराना के बाद सड़कों पर कोरोना पेटिंग बनवाना आदि कार्यक्रम एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर किये गये हैं। लेकिन एसपी नवनीत भसीन पुलिस कर्मचारियों की हौंसला अफजाई करने के लिये वीकली ऑफ देने का निर्णय लिया है। उसका पालन भी शुरू कर दिया गया हैं।
रोस्टर के अनुसार मिलेगा वीकली ऑफ
एसपी नवनीत भसीन ने बताया है कि पुलिस कर्मचारी अपने इलाकों में लॉकडाउन कराने में जुटे हुए इसलिये उन्हें परिवार की देखरेख और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिये वीकली ऑफ देने का निर्णय लिया गया है। रोस्टर के अनुसार वीकली ऑफ देना शुरू कर दिये गये हैं।
मिलेगा वीकली ऑफ
प्रत्येक पुलिस कर्मी को वीकली ऑफ रोस्टर के अनुसार दिया जाना शुरू कर दिया गया है, जिससे पुलिस कर्मी अपने परिवार की देखभाल कर सकेंगे।
नवनीत भसीन, एसपी ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *