सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये 1 लाख 11 हजार राशि का चैक डीएम का सौंपा

ग्वालियर. ग्वालियर-चम्बल संभाग सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने देश कोरोना वायरस के महामारी से जूझ रहा है ऐसे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये अपनी पेंशन से स्वेच्छानुसार एक लाख ग्यारह हजार रूपये की राशि का चैक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की ओर से कैशियर विश्वनाथ दुबे ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और एसपी नवनीत भसीन को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिये सौंपा।
ग्वालियर चंबल संभाग सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के अध्यक्ष रामलाल वर्मा, सचिव हाकिम सिंह यादव और कोषाध्यक्ष विश्वनाथ दुबे हैं। यह जानकारी एमएल शर्मा द्वारा दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *