ग्वालियर आये हरियाणा की 46 बसों में 1350 मजदूर, मालवा कॉलेज में की गयी स्क्रीनिंग, यहां से बसों से किये गये रवाना

ग्वालियर. शहर से 16 किमी दूर दोपहर 11 बजे से बसों आना प्रारंभ हो गया था। मालवा कॉलेज में हरियाणा से दो किश्तों 46 बसें 1350 मजदूरों को ग्वालियर हाइवे स्थित मालवा कॉलेज में लेकर पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग की एआरटीओ रिंकू शर्मा हरियाणा की बसों को बिना देर किये 100 लीटर डीजल डलवा कर रवाना कर दिया गया और मजदूरों को उतार लिया गया। हरियाणा से आये 1350 मजदूरों में छोटे बच्चे महिलायें लड़कियां शामिल थी इनको यही स्क्रीनिंग किया। इस मौके पर एडीएम अनूप कुमार, एसडीएम अनिल बनवारिया, महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह, डीएसपी ट्रैफिक श्री त्रिपाठी, आरआई शिवदयाल शर्मा, पटवारी रामलखन सिंह गुर्जर और केके वर्मा आदि लोग मौके पर उपस्थित रहें।
ग्वालियर से 5 बसें रवाना की
बसों का प्रबंधन देख रही एआरटीओ रिंकू शर्मा ने बताया कि हरियाणा हुई बसों को 100लीटर डीजल डलवा कर रवाना कर दिया गया। बाकी इन मजदूरों को 5 बसों से रवाना कर दिया जायेगा। 3 बस टीकमगढ और 2 बसें छतरपुर के लिये रवाना की जायेगी।
हरियाणा से आई बसों के मजदूरों पुलिस की कड़ी नजर
हरियाणा से आने वाले बसें सीधे मालवा कॉलेज में अन्दर जा रही थी अन्दर ही बसों में उतरने वाले मजदूरों को स्क्रीनिंग करके बसों में बिठाया जा रहा था। कॉलेज के आसपास चप्पे चप्पे पुलिस व्यवस्था लगी हुई थी। मुख्यद्वार दो टीआई वायएस तोमर, टीआई बिलौआ अनिल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *