ग्वालियर नहीं, शिवपुरी, भिण्ड व दतिया ग्रीन जोन में शामिल

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में जब कोराना वायरस ने एंट्री की तो शिवपुरी वो दूसरा जिला था जहां दो कोरोना पॉजीटिव मिले। इसके बाद बाद उन दोनों का इलाज होने के बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेज दिया साथ ही पिछले एक माह से कोई भी पॉजीटिव केस नहीं आया जिसके चलते शिवपुरी जिले और भिण्ड व दतिया को ग्रीन जोन में शामिल कर लिया गया है। आमजन को यह उम्मीद थी कि ग्रीन जोन में आने के बाद लॉकडाउन में काफी हद तक रियायत मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिला प्रशासन अभी तक यह तय नहीं कर पाया कि सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खुलवाया जाए ताकि लोगों को किसी भी जरूरी चीज के लिए परेशान न होना पड़े।
शिवपुरी में महत्वपूर्ण सामग्री की दुकानें अभी तक नहीं खुली
शिवपुरी में अभी किराना, मेडीकल, इलेक्ट्रिकल्स, सेनेट्री, बेकरी-ब्रेड के अलावा मोबाइल रीचार्जिंग की दुकानें खोलने की छूट दी गई जबकि कपड़े, जूते-चप्पल सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सामग्री की दुकानें अभी तक नहीं खुल सकीं।
भिण्ड में टोटल लॉकडाउन
भिण्ड जिले में बाजार खुलते ही लोग भारी संख्या में उमड़ पड़े और लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल गए। इस दौरान शहर के लहार फूफ मेहगांव और भिण्ड शहर सहित कई स्थानों पर लोगों की भीड़ नजर आई जिसके बाद कलेक्टर छोटे सिंह ने आदेश जारी करते हुए आगामी तीन मई तक जिले में टोटल लॉकडाउन कर दिया।
दतिया में नहीं कोई केस
दतिया में एक दिन खुलकर ही बाजार खोला जा रहा हे। यहां लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभी तक दतिया जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं प्रशासन दिन रात मैदान में जुटा हुआ है। दतिया जिला ग्रीन जॉन में आता है लेकिन प्रशासन यहां कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता जिसके चलते यहां पर तीन मई तक लॉकडाउन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *