आबकारी अधिकारी व 2 कांस्टेबल सस्पेंड, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन का रहे थे

ग्वालियर. लॉकडाउन में आबकारी विभाग की बोलेरो गाड़ी में अवैध तरीके से देशी शराब का परिवहन करना एक आबकारी अधिकारी और दो आरक्षकों को महंगा पड़ गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह गाड़ी पकड़ ली और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। इस मामले की रिपोर्ट जैसे ही आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित आबकारी अधिकारी राघवेन्द्र सिंह बुंदेला को निलंबित कर दिया है। इसी मामले में दोनों आरक्षकों पानसिंह और हरप्रसाद अहिरवार को कलेक्टर द्वारा पहले ही निलंबित कर दिया था।
क्या है पूरा मामला
यह मामला टीकमगढ़ जिले का है। यहां पर गत 26 अप्रैल को जतारा सर्किल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेन्द्र बुंदेला की विभागीय बोलेरो गाड़ी मे अवैध प्लेन मदिरा की पांच पेट (250 क्लाटर) भरकर ले जाई जा रहीं थी। गाड़ी में आबकारी आरक्षक मानसिंह और हर प्रसाद अहिरवार द्वारा शराब परिवहन की जा रही थी। चंदेरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान इस गाड़ी को पकड़ लिया। कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में प्रदेश भर की शराब दुकानें बंद है। वाणिज्यिक कर विभाग के इस आदेश की आबकारी विभाग का अमला ही धज्जियां उड़ाते हुए शराब का अवैध परिवहन करते पाया जिस पर पुलिसने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर टीकमगढ़ और जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ), टीकमगढ़ को इस मामले की जानकारी भेजी। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीईओ ने आबकारी आयुक्त के पास भेजी थी। विभागीय वाहन में अवैध शराब का परिवहन के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीईओ रघवेन्द्र बुंदेला के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *