एसपी नवनीत भसीन ने फलमंडी में कारोबारी पर कार्रवाई की, तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई
ग्वालियर. सब्जी और फल का कारोबार करने वाले सुबह 11 बजे तक गलियों में घूमकर व्यापार करेंगे, दुकानें नहीं खोंलेंगे यह आदेश जिला प्रशासन ने दिया है लेकिन आज सुबह पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जब सड़कों पर निकले तो हुजरात कोतवाली के सामने फलमंड़ी में कारोबारी अपना कारोबार कर रहे थे और खरीदारों की भीड़ लगी थी। पुलिस कप्तान ने फलों की दुकान खुली देखी तो दुकानदारों को बुलाकर परमिशन मांगी जिस पर दुकानदारों ने कहा कि वह तो रोज कारोबार करते है। कप्तान ने तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना को मौके पर बुलाकर दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जुर्माना लगाया।
एसपी ने तत्काल दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन हर रोज शहर का भ्रमण कर रहे है और आज सुबह कप्तान हुजरात कोतवाली के सामने पहुंचे जहां फल कारोबारी अपना कारोबार कर रहे थे। कप्तान ने तत्काल इन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और इसके बाद महाराज बाड़ा पहुंचकर दुपहिया वाहनों से घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की जो लोग जरूरी काम से जा रहे थे उन्हें तो आगे बढ़ने दिया गया लेकिन जो लोग बिना काम के घर से निकले उन पर कार्रवाई की गई।
