80 जिलों में एक हफ्ते से कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं-डॉ. हर्षवर्धन
नई दिल्ली. केंद्रीय चिकित्स मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि देश के 80 जिलों में 7 दिन से और 47 जिलों में 14 दिन से एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। वहीं 39 जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। इसी तरह 17 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 14 दिनों में केस दोगुने होने की दर 8.7 दिन है जबकि 7 दिन से यह 10.2 दिन है।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार 627 हो गई है। ये आंकड़े राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 29 हजार 435 संक्रमित है। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है वहीं 6868 ठीक हुए है और 934 की मौत हो चुकी है।
नीति आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) ने मंगलवार को बताया कि आयोग का एक अफसर पॉजिटिव मिला है इसके बाद दिल्ली स्थित बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया है। इस दौरान पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जाएगा।
तमिलनाडु के आंध्रप्रदेश की सीमा पर दो रिमोट चेकप्वाइंट्स पर अवैध रूप से एंट्री करने वालों को रोकने के लिए दीवार खड़ी कर दी हालांकि विवाद होने पर इसे हटा लिया गया। सिनागुंडा और पोन्नई में यह दीवार बनाई गई थी। वेल्लोर कलेक्टर एस सुंदरम ने इसकी पुष्टि की।
