ईओडब्ल्यू डीजी के ड्रायवर और उनका सुपुत्र संक्रमित, ईओडब्ल्यू ऑफिस बन्द

भोपाल. कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) डीजी का ड्रायवर और उनका सुपुत्र, 3 जमाती और 8 पुलिसकर्मी व अन्य शामिल है। ईओडब्ल्यू का कार्यालय अगले आदेश तक के लिये सील कर दिया गया है। भोपाल में अभी तक कुल 272 संक्रमित हैं। इनमें से 29 पुलिसकर्मी और 19 डॉक्टर, 95 स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। मंगलवार को 29 नये मरीज मिल हैं, जो कि किसी एक दिन में सबसे अधिक है। राहत भरी बात यह है कि यह आंकड़ा 680 सैम्पल की जांच में से आया है। इनमें 480 सैम्पल की रिपोर्ट दिल्ली से आई है। जिसमें 13 पॉजिटिव थे। भोपाल की सभी लैब से 200 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है, जिसमें 16 पॉजिटिव निकले। इनमें गांधी मेडीकल कॉलेज की दो जूनियर डॉक्टर, मेट्रो रूट पर काम कर रही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के 6 कर्मचारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *