रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 12 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त 

ग्वालियर -रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व, खनिज व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बड़ागांव, विक्की फैक्ट्री तिराहा एवं गिरवाई क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 12 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त किया गया है। जब्त किए गए ये सभी वाहन पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। रेत के अवैध परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बड़ागांव क्षेत्र में छापामार कार्रवाई के दौरान रेत से भरी 7 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त किया गया है। रेत के अवैध परिवहन में लिप्त इन वाहनों को बिजौली थाने की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। सोमवार को विक्की फैक्ट्री तिराहे के समीप 2 एवं गिरवाई क्षेत्र से रेत से भरीं 3 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गई हैं। इन वाहनों को भी पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *