23 सितम्बर को “No UPI Day” को सफल बनाए -चेम्बर ऑफ कॉमर्स

ग्वालियर, -भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से रु. 2 हजार से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज लिए जाने के विरोध में प्रदेश की शीर्ष व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्था “चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री” द्वारा 23 सितम्बर को “No UPI Day” मनाए जाने का आव्हान ग्वालियर अंचल के समस्त कारोबारियों से किया गया है ।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा संस्था के समस्त सदस्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेजकर कहा गया है कि व्यापारिक ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज लिये जाने का विरोध करते हुए सभी व्यापारीगण  23 सितम्बर को विरोध करें
1. अपनी दुकान/संस्थान पर लगे UPI QR Code/Scanner एवं Sound Box को काले कपड़े से ढंकें।
2. काले कपड़े से ढंके UPI Scanner/QR Code के साथ अपनी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर विरोध स्वरूप अपलोड करें ।
3. नो UPI डे के दिन न तो UPI से भुगतान लें और न ही UPI से किसी को भुगतान करें ।
4. प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में एकजुट होकर व्यापारी एकता का परिचय दें और अपनी आवाज़ को बुलंद करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *