एलिवेटेड रोड नहीं, एलिवेटेड हाईवे है, सिंधिया ने किया एलिवेटेड रोड फेज-2 का निरीक्षण

ग्वालियर 2&ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। अप्रैल में एलिवेटेड रोड फेज-1 की समीक्षा के बाद अब फेज-2 का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ने कहा कि ग्वालियर के विकास और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा (फूलबाग) से एबी रोड (NH-46) पर गिरवाई पुलिस चौकी तक स्वर्ण रेखा नदी पर 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 7.5 किमी के एलिवेटेड रोड और 6 एंट्री-एग्जिट लूप को मिलाकर यह लगभग 13 किमी की समग्र योजना है। ऐसी आधुनिक सड़क अवसंरचना मिल रही है, जो शहर की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ग्वालियर की जनता के आग्रह पर इस परियोजना के लिए डीपीआर तैयार 2020 में कराई गई और उनके आग्रह पर योजना को स्वीकृति मिली। उन्होंने इस परियोजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्वालियर को मिली है बड़ी सौगात
जिस परियोजना को कभी असंभव माना जा सकता था, वह अब साकार होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का निर्धारित पूर्णता लक्ष्य नवंबर 2027 है। उन्होंने यह भी बताया कि मानसून के कारण लगभग 4- 6 महीने निर्माण कार्य प्रभावित होता है, लेकिन इसके बावजूद परियोजना में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
