ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने को भीड़ ने मारपीट, युवक बोला-मंत्री समर्थकों ने लाठी-डंडे बरसाये, पुलिस कॉलर पकड़कर थाने ले गयी


ग्वालियर. बेला की बावड़ी स्थित कुशवाहा छात्रावास के भूमिपूजन समारोह में सोमवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषणों के बीच दौरान हंगामा हो गया। कुशवाहा समाज के कुछ लोगों ने सिंधिया को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सिंधिया समर्थकों और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को अपने साथ थाने ले गयी।
विरोध करने वाले हरिओम कुशवाहा ने आरोप लगाया कि काले झंडे दिखाने के बाद सिंधिया समर्थकों ने उनके साथ आये समाज के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया और मारपीट की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्यवाही की मांग की है।
काले झंडे दिखाने के बाद हमला किया
हरिओम ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सिंधिया समर्थकों ने उनके साथ आए लोगों से मारपीट की। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला, कुर्सियां तोड़े जाने और कुछ लोगों के घायल होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने केवल सिंधिया को काले झंडे दिखाए थे। हरिओम ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद उन्होंने पुलिस के TI से बात की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ FIR और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। विवाद के बाद पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस की ओर से FIR या अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं।
