तमिलनाडु में फंसे ग्वालियर निवासी की भाजपा नेता विक्रांत ने की मदद
ग्वालियर. हजीरा ;बिरला नगर, 4 नम्बर लाइन द्ध निवासी संतोष मौर्य तमिलनाडु में अरुलपुराम में फसे हुए थे ओर खाने के लिए राशन तक नही था, ग्वालियर समाचार के माध्यम से हमारे मध्यप्रदेश के युवा नेता बड़े भाई विक्रांत भदोरिया को जब मालूम पड़ा तो उन्होंने तुरंत दूरसंचार के माध्यम से तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन से बात की ओर विपत्ति के मारे इस गरीब परिवार की मदत का आग्रह किया । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एल मुरुगन ने इस गरीब परिवार की मदद करते हुए एक महीने का राशन उपलब्ध कराया ! मदद के बाद इस परिवार ने दिल से एल मुरगन ओर मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के नेता नेता विक्रांत भदौरिया का धन्यबाद ज्ञापित किया।
