Latestराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था। गृहमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना पर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमल नाथ क्या आप दतिया मामले पर भी जांच कमेटी बनाएंगे? दतिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटों ने अल्पसंख्यक की हत्या कर दी। नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं, मैं इसकी भर्त्सना करता हूं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 99 ही बचे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 नए केस आए हैं, जबकि 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। कल कोरोना के कुल 68,128 टेस्ट हुए हैं।

उन्होंने कहा, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने संघ के समर्पित स्वयंसेवक के रूप में अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। ठाकरे जी संगठन के कुशल शिल्पी थे और उन्होंने मुझ जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया है। मध्य प्रदेश भाजपा ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन-पर्व के रूप में मना रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *