दहेज के बदले अस्मत मांगने वाले ससुर का अजीब तर्क बहू से बोले मेरे ऊपर देवता की सवारी आती, वहीं बुलवाते हैं
मुरैना. बहू से 3 लाख रूपये दहेज लाने या फिर संबंध बनाने की मांग करने वाले ससुर ने अजीब बहाना बनाया है। उसने कहा है कि मेरे ऊपर देवता आते हैं। यह सब वहीं बुलवाते हैं। मुझै पता नहीं मैंने क्या बोला है। महिला जब पति से शिकायत करती है तो वह कहता पिताजी बाबा बन गये हैं। उनका दिमाग खराब होगया है, मुरैना महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर के खिलाफ सोमवार को दहेज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं।
क्या है मामला
भिण्ड निवासी एक युवती की शादी 4 वर्ष पूर्व मुरैना के पोरसा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक -ठाक चलता रहा। उस बी 2 बच्चे हुए। एक बेटा और एक बेटी। अप्रैल 2021 में मनीषा की सास की मौत हो गयी और उसके बाद घर में मनीषा उसका पति, ससुर और एक देवर समेत 2 बच्चे रहे गये। शादी के बाद पति और ससुर उसे प्रताडि़त करने लगा। उसके लिये कोई सामान नहीं लाते थे। वह कहती तो कहते कि हमारे ऊपर बहुत सारा कर्ज हो गया हे। तुमने अपने घर से 3 लाख रूपये लेकर आओ। उसने जब मना कर दिया तो उसे प्रताडि़त करने लगे। उसे कमरे में बन्द करके चले जाये और उसके साथ मारपीट करते लगे।

