LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पैरालंपिक में भारत को लगा झटका, कल ब्रांज जीतने वोल विनोद कुमार को वापिस करना होगा मेडल

टोक्यो. टोक्यो पैरालिंपिक्स गेम्स में रविवार विनोद कुमार ने भारत के लिये डिस्कस थ्रो के एफ 50 कैटेगरी में ब्रांज मेडल अपने नाम किया था। लेकिन अब उनसे उनका ब्रांज मैडल वापिस ले लिया गया है क्योंकि उनको डिस्कस थ्रो की एफ 52 कैटेगरी के लिये अयोग्य करार कर दिया गया है।
विनोद को मेडल लौटाना होगा
दरअसल, भारत के डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार के ब्रांज मेडल को अब अमान्य घोषित कर दिया गया है। विनोद ने कल ही पुरूषों की डिस्कस थ्रो के एफ52 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता था। लेकिन कुछ देशों द्वारा विरोध जताने पर रिजल्ट को होल्ड पर रख दिया गया है। लेकिन आज यह घोषणा की गयी कि अब विनोद को अपना पदक वापिस लौटाना होगा क्योंकि जिस कैटेगरी में उन्होंने पदक जीता है उसमें उन्हें अमान्य बता दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *