LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

काबुल के सार में रॉकेट हमला, एयरपोर्ट के पास दागे 5 रॉकेट

सार (काबुल). रॉकेट्स की वजह अलग-अलग ठिकानों पर धुआं का गुबार उठने लगे, कई जगह आग भी लग गयी थी और कई वाहनोंको नुकसान पहुंचा है। फिलहाल अमेरिका ने सभी रॉकेट को डिफ्यूज कर दिया है। आपको बता दें कि अमेरिका 31 अगस्त तक अपने सैनिकों और लोगों को अफगान से निकालने का दावा कर चुका है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार की सुबह एक बार फिर से हमला किया गया है। एयरपोर्ट के पास 5 रॉकेट दागे गये हैं। सुबह लगभग 6.40 बजे रॉकेट्स से हमला किया गया है। रॉकेट्स के कारण अलग-अलग ठिकानों पर धुआं का गुबार उठने लगे। कई जगह आग भी लग गयी थी और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा हैं। एक अंग्रेजी न्यूज एजेंसी के अनुसार राजधानी काबुल में फिर से हमला किया गया हैं। हालांकि, यह हमला किसने किया है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। एयरपोर्ट के पास 5 रॉकेट दागे गये है। हांलाकि, मिसाइल फील्ड डिफेंस से भी रॉकेट को नाकाम कर दिया है। अमेरिकी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना को काबुल छोड़ना है और उससे पहले काबुल एयरपोर्ट और आसपास के इलाके को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के बाहर आतंकी धमाकों में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, मरने वालों में 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। सैनिकों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका इन मौतों को नहीं भूलेगा और इसका बदला लेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *