LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पानी की परेशानी को लेकर हंगामा तो महिलाओं को लेकर निगम कार्यालय लेकर पहुंचे ऊर्जामंत्री, समस्या का समाधान करें

ग्वालियर. रामपुरी मोहल्ला में लोग पानी के लिये परेशान है और नगरनिगम की जो लाईन बिछाई गयी है वह पुरानी और जर्जर हो चुकी है। लोग दूर-दूर से पानी भरने के लिये मजबूर है। रविवार को लोगों ने समस्या को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक व ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर वहां पहुंच गये। ऊर्जामंत्री ने मोहल्ले में जमीन पर बैठकर लोगों से बात की और इसके बाद ऊर्जामंत्री ने सभी को कार में बैठाया और निगम कार्यालय में पहुंच गये और साथ ही इालके में बिजली, पानी सड़क के सभ मुद्दे सुलझाने के लिये है। इससे पहले इसी मोहल्ले की 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला भद्रकाली बाथम को लेकर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी निगमायुक्त से मिले थे। उन्होंने भी समस्याओं को सुलझाने की मांग की है।
शहर के रामपुरी मोहल्ला में कई माह से पानी की समस्या है। क्षेत्र में जल स्तर भी ठीक नहीं है और नगर निगम की वर्षो पहले बिछायी गयी पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। वर्तमान में तक लोग एक हैण्डपंप से पानी भरने पर विवश हैं। 2 दिन पूर्व वह भी खराब हो गयी है। इस पर रविवार सुबह लोग आर्क्रोिशत हो गये।
जब यह बात ऊर्जामंत्री को पता लगी तो वह रामपुरी मोहल्ला पहुंच गये। क्योंकि यह क्षेत्र भी उनकी विधानसभा में आता है। ऊर्जामंत्री तोमर को देखते ही लोगों ने घेर लिया। अपनी समस्यायें बताने लगे। इस पर उन्होंने बिना देर किये अधिकारियों को फोन लगा दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *