Latestराज्य

ग्वालियर में एसडीएम कोर्ट में पेशी कर घर लौट रही थीं, छोटी बहन के पति,ससुर ने किया हमला, सिर में मारे सरिया

ग्वालियर. ग्वालियर में एसडीएम कोर्ट में पेशी कर घर लौट रहीं दो बहनों पर छोटी बहन के पति, ससुर ने अपने अन्य साथियों के सथ हमला बोल दिया। हमलावर लाठी-डंडे और सरिए लिए थे। दोनों बहनों को बेरहमी से पीटा। सबसे ज्यादा बड़ी बहन को पीटा, क्योंकि वही छोटी बहन की मदद कर रही थी। बड़ी बहन के सिर में सरिए से इतनी बार हमला किया कि 12 से ज्यादा टांके लगे हैं। घटना सिरोल के हुरावली पर दो दिन पहले की है। सोमवार सुबह महिला का अस्पताल में इलाज के लिए तड़पते और खून से सने होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए का वीडियो सामने आया है।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब हमलावर उन्हें सड़क पर पीट रहे थे, वहां भीड़ खड़ी तमाशा देख रही थी। महिला ने सिरोल पुलिस पर साधारण धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है, जबकि पुलिस का कहना है कि महिला ने भी मारपीट की थी। दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज है।

यह है पूरी घटना
बबली दौहरे की छोटी बहन प्रीति की ससुराल सिरोल में पवन सुत कॉलोनी में है। प्रीति ने अपने ससुर और पति पर केस किया जिसकी सुनवाई एसडीएम कोर्ट में चल रही है। शनिवार को वहां पेशी थी। बबली और प्रीति कोर्ट में पहुंची थी। यहां तारीख करने के बाद वह वापस लौट रहीं थीं। बबली ने सोचा पहले प्रीति को उसके ससुराल छोड़ने के बाद वह अपने घर चली जाएगी पर जैसे ही सिरोल में पवनसुत कॉलोनी रोड पर पहुंचे वहां प्रीति का पति अनिल, ससुर पातीराम व अन्य परिजन रवि, भगवती, मुन्नी व आशा ने दोनों बहनों को घेर लिया। उस पर सरियों से हमला कर दिया। प्रीति को तो कम मारा, लेकिन बबली पर सरियों से तब तक हमला किया जब तक की वह बेहोश नहीं हो गई। वहां काफी लोग जमा थे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया इसके बाद घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। रात 11 बजे पातीराम, रवि, अनिल, भगवती, मुन्नी पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बबली ने रविवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सिरोल थाना पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने और उसे घायल होने के बाद भी रात तक बैठाए रखने के आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *