7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 1 जुलाई से सैलरी में 32400 रूपये का लाभ
नई दिल्ली. 7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अनुमान है कि एक जुलाई से केन्द्र सरकार, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो जुलाई में सरकारी कर्मचारियों के खाते में बम्पर पैसे आयेंगे। आपको बता दें कि जुलाई महीने में सरकार महंगाई भत्ता (डीए) की 3 किस्तों का भुगतान कर सकती है। फिलहाल डीए 17प्रतिशत हे। जो बढ़कर 28 प्रतिशत हो जायेगा। महंगाई भत्ता बढ़ने (डीए हाइक) से सीधे तौर पर सैलरी में फायदा होगा।
आपको बता दें कि केन्द्रीय कर्मचारियों को 2 वर्ष साल के डीए का लाभ एक साथ मिल सकता है। जनवरी 2020 में केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 4प्रतिशत बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही यानी 2020 में 3 प्रतिशत लाभ हुआ। अब जनवरी 2021 में यह 4 प्रतिशत बढ़ा है। इससे यह बढ़कर 28प्रतिशत पर पहुंच गया है। हालांकि इन तीनों ही किस्तों का भुगतान नहीं हुआ है।
सीधे 32400 रुपये बढ़ सकती है सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों के पे-मैट्रिक्स की बात करें तो न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है. इसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने की उम्मीद है. ऐसे में सैलरी में सीधे तौर पर 2700 रुपये प्रति माह जुड़ने की उम्मीद है. मतलब सालाना 32400 रुपये DA के रूप में जुड़ जाएंगे.
महंगाई भत्ते का ऐलान संभव
रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2021 के महंगाई भत्ते का ऐलान भी जल्द हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. अगर ऐसा होता है तो 1 जुलाई को तीन किस्तों के भुगतान के बाद अगले छह महीने में 4 फीसदी का और भुगतान होगा. महंगाई भत्ता कुल 32 फीसदी पहुंच सकता है.

