Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

नाबालिग लड़की को राजस्थान में बेचा, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 6 को किया गिरफ्तार

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच शहर में कए नाबालिग की जबरन शादी करवाने और बाल तस्करी जैसा मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 3 पुरूष 3 महिला आरोपियों को गुजराज से गिरफ्तार किया है। इन लोगें ने 15 वर्षीय नाबालिग को 1 लाख रुपये में बेचकर उसकी शादी कराई थी। पीडि़ता की मांग ने थाना बघाना में जाकर नाबालिग की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। नाबालिग की मां ने बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को ले गया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की जिसमें साइबर सेल की मदद से नाबालिग के चित्तौड़गढद्य में होने की जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस अपनी टीम के साथ चित्तौड़गढद्य पहुंची और जहां पर दो लोगों ने बताया कि नाबालिग लड़की भीलवाड़ा के किसी लड़के के साथ सूरत में है फिर पुलिस सूरत के लिए रवाना हुई जहां से नाबालिग को दशरथ सिंह के कब्जे से छुड़ाया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नाबालिग को नीमच से राजस्थान के बड़ी सादडी लेकर गए थे जहां पर आरोपियों ने इनके रिश्तेदारों से मिलकर दशरथ सिंह से 1 लाख रुपये लेकर गांव शिवपुर भीलवाडा राजस्थान में शादी करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *