Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मायावती के 9 बागी विधायक अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे, सपा में होंगे शामिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को बसपा के 9 बागी विधायकों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस में बसपा से निकाले गए विधायकों से मुलाकात की इसके बाद यह अटकलें तेज हो गई है कि सभी बागी विधायका सपा में शामिल हो सकते है हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इन 9 विधायकों ने अखिले से मुलाकात की
बसपा से निकाले गए भिनगा के विधायक असलम राइनी, ढोलाना के विधायक असमल अली चौधरी, प्रतापपुर के विधायक मुजतबा सिद्दीकी, हांडिया के विधायक हाकिम लाल बिंद, सिधौली के विधायक हरगोविंद भार्गव, मुंगरा की विधायक सुषमा पटेल, सगडी की विधायक वंदना सिंह, सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय और उन्नाव के विधायक अनिल सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *