Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सिटीसेंटर की अल्कापुरी में मधुसूदन अपार्टमेंट के 3 फ्लैट में चोरी

ग्वालियर. ग्वालियर में पॉश कॉलोनी के बीच एक अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर 3 फ्लैट के लॉक तोड़कर चोरी की वारदात हुई है। तीनों फ्लैट सूने थे और वहां से चोरों ने गहने-नकदी समेट ले गए। है। अब क्या-क्या चोरी गया है यह फ्लैट के मालिकों को लौटने के बाद साफ हो सकेगा। वारदात सिटी सेंटर के अल्कापुरी में मधुसूदन अपार्टमेंट में सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अब चोरी गिरोह कैसे अपार्टमेंट में दाखिल हुए।
दिल्ली गया था परिवार
मधुसूदन अपार्टमेंट में केयरटेकर योगेश शर्मा रहते है वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में बतौर जनरल मैनेजर पदस्थ है। यहां पर उनका परिवार रहता है। एक दिन पहले ही वह परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकले थे। यहां पर फ्लैट में लॉक लगे थे और सुबह अन्य फ्लैट में रहने वालों ने सूचना दी कि उनके फ्लैट लॉक टूटा पड़ा है और दरवाजा खुला है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही वह दिल्ली से ग्वालियर के लिए निकल आए। उनका कहना था कि फ्लैट में नगदी के साथ ही पुश्तैनी गहने भी रखे थे। अब उनके आने पर पता चलेगा कि सामान चोरी गया है या बचा है।
बैंक कर्मचारी के फ्लैट में भी चोरी
इसी अपार्टमेंट में अंकुश राठी निवासी नई सड़क का भी फ्लैट है और मनीष कुमार पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारी है। एक दिन पहले ही वह अपने घर के लिए निकले थे। फ्लैट सूना था और चोर गिरोह ने लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने नगदी 20 हजार रुपए नकद, गहने, अन्य सामान पार कर दिया। बैंक कर्मचारी को भी सूचना दे दी गई है और उनके आने पर चोरी गए सामान का पता लगेगा।
प्रोफेसर के फ्लैट में सैनेट्री आइटम चोरी
इसी अपार्टमेंट में केआरजी की प्रोफेसर ज्योत्सना राणा का फ्लैट है। वह केआरजी कॉलेज में बतौर प्रोफेसर पदस्थ है और उनका भी फ्लैट खाली पड़ा हुआ है। इस फ्लैट के भी चोरों ने ताले चटका दिए लेकिन खाली होने के कारण ना तो यहां पर सामान था ओर ना ही जेवर-नगदी थे। चोर यहां से कुछ नलों से टोंटिया निकाल ले गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *