Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल के लिये नॉन रिफंडएबल लोन बांटा

ग्वालियर. होमलोन, पर्सनल लोन, बिजनिस लोन, व्हीकल लोन के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लकिन कभी पेट्रोल लोन के बारे में सुना है जी हां हम बात कर रहे हैं लगातार महंगे होते पेट्रोल डीजल के बाद अब ग्वालियर में यूथ कांग्रेस पेट्रोल लोन दे रही है। वह भी नॉन रिफंडएबल। मतलब आपको लोन मिलेगा। लेकिन वापिस भरना नहीं पड़ेगा और इसके लिये चेतकपुरी पेट्रोल पंप से करार कर बाहर एक स्टॉल लगाया गया है। यहां पेट्रोल भरवाने आने वाले लोगों से आसान फार्म भर कर लोन की पढ़ी की उनको लोन दिया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैवरनसिंह ने बताया कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तो लोगों को गाड़ी चलाने के लिये पेट्रोल लोन तो लेना पड़ेगा। यूथ कांग्रेस इस तरह के अभियान आगे भी चलायेगी।
महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहे
देश के साथ मध्य प्रदेश में पेट्रोल.डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है। साधारण पेट्रोल की कीमत 104 रुपए और डीजल 95 रुपए के लगभग पहुंच गया है। लोग महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इसके बाद भी केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं है। उनके नेता महंगाई पर सफाई देते हैं। यही कारण है कि अब कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने अब शहर में कड़े प्रदर्शन की ठान ली है। ग्वालियर में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन सिंह ने अनोखे अंदाज में पेट्रोल.डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया है। उन्होंने सोमवार से यह अभियान शुरू किया है। वह पेट्रोल पंप के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को पेट्रोल लोन बांटेगें। उनके इस काम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्माए पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार कंषाना आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेट्रोल भरवाने,  पेट्रोल लोन
सोमवार की दोपहर जो भी चेतकपुरी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आया उसने यूथ कांग्रेस का पेट्रोल लोन ऑफर देखा तो लाइन में लग गया। यहां उसका नाम व पता पूछकर एक कागज बिना किसी शर्त और गारंटी के 100 रुपए या 200 रुपए और 500 रुपए तक का नॉन रिफंडएबल पेट्रोल लोन दिया। लोन की स्लिप अंदर पंप पर देने पर उतना पेट्रोल मिल जाता था। पेट्रोल लेने के लिए भीड़ भी खूब उमड़ी। इसलिए वहां काफी मात्रा में पुलिस जवान लगाए गए। जिससे कोई व्यवस्था बिगड़े तो हालात संभाले जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *