हरिशकरपुरम से लापता महिला का शव 6 टुकड़ों में गुना के म्याना में मिला
ग्वालियर. हरिशंकरपुरम के सबूरी अपार्टमेंट से बुधवार की शाम 5 बजे घर से निकली थी महिला लापता हो गयी लापता महिला पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी जिसका शव गुना के म्याना स्टेशन के पास पड़ा मिला। शव 6 टुकड़ों में मिला है। हाथ, पैर, सिर सभी अलग-अलग पड़े मिले हैं। 10 जून को महिला लापता हुई थी। उसी दिन रात को शव गुना में रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। सोमवार की दोपहर लापता के पति ने गुना पहुंचकर कप्ड़ों से शव को पत्नी रितु के रूप में पहचाना है। प्रारंभिक पड़ताल में महिला की मौत खुदकुशी लग रही है। फिलहाल परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाये हैं। ग्वालियर के झांसी रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज है।
![]()
क्या है पूरा मामला
शहर के हरिशंकरपुरम के श्रद्धा अपार्टमेंट में रहने वाली 34 वर्षीय रितु कसेरिया पत्नी योगेश कुमार पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी थी। रितु के पति योगेश डॉक्टर हैं। उन्होंने डठठै ग्वालियर से की है और अभी पटना बिहार से च्ळ कर रहे हैं। उनके 2 बच्चे भी हैं। अभी परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच 10 जून को रितु घर से पति से मोबाइल पर बात करते हुए निकली तो लौटकर ही नहीं आई। जब वह घर नहीं आई तो परिजन ने तलाश शुरू की। मोबाइल भी बंद था। सूचना मिलते ही पटना से पति भी ग्वालियर पहुंच गया। यहां वहां तलाश कियाए लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर से रितु किस कारण निकली यह भी साफ नहीं था। झांसी रोड थाना में गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पर 4 दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की रात परिजन को पता लगा कि एक महिला का शव गुना जिले के म्याना स्टेशन के पास कई टुकड़ों में पड़ा मिला था। इस पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तक योगेश व अन्य परिजन म्याना पहुंचे। यहां ळत्च् गुना ने बताया कि एक शव उनको 10 जून को म्याना स्टेशन के पास पड़ा मिला था। यह गुना से ग्वालियर जाने वाले रूट पर पड़ा 6 टुकड़ों में था। चेहरा काफी बिगड़ गया था। पर आखिरी बार वह जो कपड़े पहने थी उससे शव की शिनाख्त योगेश ने रितु के रूप में की है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिले थे सुराग
जब महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला तो हरिशंकरपुरम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज परिजन व पुलिस ने देखना शुरू की, महिला हरिशंकरपुरम से जाते हुए दिखाई दी और इसके बाद वह स्टेशन रूप् पर भी खड़ी दिखाई दी। स्टेशन के अन्दर भी वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आई और इसके बाद वह गुना की ओर जाने वाले रूट पर दिखी। यहीं से तलाश करते-करते सुराग मिला कि गुना में शव मिला और उसे रितु के रूप में पहचाना गया।
रितु का शव 6 टुकड़ों में मिला है
पहले जीआरपी गुना इसे ट्रेन से गिरकर हादसा मान रही थी। लेकिन बाद में पता लगा कि यह लापता थी। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर खुदकुशी की है। तभी उसके टुकडे होगये हैं। पुलिस इस पर पड़ताल कर रही है। पर ऐसा क्या कारण रहा कि 2 मासूम बच्चों को छोड़क रवह घर से निकली और यह कदम उठाया।

