Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में कोरोना की नकली दवा फैवीमैक्स से हड़कम्प, ग्वालियर में भेजे गये 40 हजार पत्ते

ग्वालियर. मप्र में नकली रेमडेसिविर के बाद अब कोरोना में दी जाने वाली टैबलेट फैवीमैकस के नकली होने का मामला भी सामने आया है। ओडिशा में नकली फैवीमैक्स की खेप मिली है। वहां औषधि विभाग ने जांच कराई तो जो कंटेंट दवा के रैपर पर लिख हैं। वह उसमें है ही नहीं। इस कारण इसे नकली माना जा रहा है। ऐसा पता चला है कि इस दवा के लिये 40 हजार पत्ते ग्वालियर में सप्ताई कियेगये हैं। सूचना मिलने के बाद ड्रग विभाग हरकत में आ गया। एक मेडीकल स्टोर से 250 पत्ते मिल गये है। 320 टैबलेट सैम्पल लेकर भोपाल जांच के लिये भेजीगयी है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी ने फेवीमैक्स दवा बनाकर कोरोना के इलाज के लिए देशभर में सप्लाई की है। हाल ही में ओडिशा में इस मामले में किसी ने शिकायत की थी कि अभी वहां जो फेवीमैक्स दवा मिल रही है, वह नकली है। इस पर वहां के औषधि विभाग ने छानबीन की। बाजार में मिल रही दवा को निगरानी में लेकर सैंपलिंग कराई। इसमें पाया गया कि दवा के पैकेट पर जो कंटेंट लिखे हैं, उनमें से कुछ कंटेंट टैबलेट में नहीं हैं। इस पर वहां काफी मात्रा में यह दवा जब्त की।

ग्वालियर प्रशासन को दी जानकारी

जांच के दौरान पता चला कि वहां से ये दवा ग्वालियर में सप्लाई की गई है। इस पर वहां के औषधि विभाग ने ग्वालियर प्रशासन को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर दिलीप अग्रवाल ने बताया, पता चला कि दवा के 40 हजार पत्ते ग्वालियर में महादेव मेडिकल एंड सर्जिकल पर सप्लाई किए गए हैं। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर अग्रवाल ने महादेव मेडिकल पर छापा मारा। काफी हद तक दवा बिक चुकी थी। मेडिकल से इस दवा के 250 पत्ते निगरानी में लिए गए हैं। साथ ही, 320 टैबलेट को सैंपल में लेकर भोपाल भेजा गया है।

जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि मेडिकल स्टोर से जो दवा मिली, उसे जब्त कर सैंपल लिए हैं। सैंपल भोपाल भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता लगेगा कि यह दवा असली है या नकली।

क्या काम आती है टैबलेट

टैबलेट में विटामिन B-9, फोलिक एसिड, आयरन व जिंक होते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहयोग करते हैं। इस कारण यह दवा कोरोना मरीजों को दी जा रही थी। एक पत्ते में 10 टैबलेट होती हैं। एक पत्ते की कीमत करीब 70 से 80 रुपए होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *