प्लेन में बम होने की खबर मचा हड़कम्प, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कम्प मच गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन में बम होने की कॉल मिलने के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में आ गये। कॉल करने वाले शख्स ने प्लेन में बैठने के बाद इस बावत फोन किया था। सोमवार की सुबह लगभग 7.45 बजे पर दिल्ली पुलिस कोबम की खबर मिली थी। इसके बाद उसने त्वरित कार्यवाही करते हुए कॉल करने वाले को हिरासतमें ले लिया। आरोपी 22 वर्ष का आकाशद्वीप है जो अपने पिता के साथ दिल्ली से पटना जा रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही फ्लाइट को रोके जाने के बाद उसकी सघन तलाशी ली गयी। वहीं, देर होने की वजह से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। पुलिस अधिकारी कॉल करने वाले आकाशदीप से अभी तक पूछताछ की जा रही है। पुलिस शुरूआती जांच में हॉक्स कॉल लग रही है। पुलिस को कॉल करने वाले की मानसिक हालात कमजोर लग रही है। बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। लेकिन विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला । गौरतलब है कि दिल्ली के इस अति महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

