Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में मंत्री के लात मारते ही दीवार गिर गई, गिरते-गिरते बचे मंत्री, कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया

ग्वालियर. शिंदे की छावनी से बहोड़ापुर तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने मानसिक अरोग्यशाला के पास अमृत योजना के बन रहे चेंबर में लात मारते ही दीवार गिर गई साथ ही मंत्री भी नाले में गिरते-गिरते बचे। मंत्री ने घटिया कार्य को लेकर नाराजगी जताई इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने निर्माण कार्य कर रही मैसर्स विष्णु प्रकाश पुंगलिया के खिलाफ 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
कंपनी के आरई, एआरई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
वहीं कंपनी के आरई दिनेश परमार, एआरई योगेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कंपनी को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। फील्ड इंजीनियर प्रतीक शर्मा को हटाया गया है वहीं सहायक यंत्री विष्णु पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी मौजूद थे।
नाले में गिरते-गिरते बचे मंत्री
जानकारी के अनुसार मंत्री प्रद्युम्न सिंह शिंदे की छावनी से बहोड़ापुर तक बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मानसिक आरोगयशाला के पास बन रहे पानी के चेंबर को उन्होंने देखा। मंत्री ने चेंबर पर खड़े होकर उसकी गुणवत्ता जांचने के लिए एक लात मारी। लात मारते ही 9 इंची की दीवार भरभराकर गिर गई इसके बाद मंत्री ने फिर से लात मारी तो दीवार गिरी साथ ही मंत्री का भी संतुलन बिगड़ गया और गार्ड ने उनका हाथ थाम लिया जिससे वह नाले में गिरते-गिरते बचे इसके बाद मंत्री शिदें की छावनी पर पहुंचे वहां पर उन्होंने बड़ा गढडा मिला।
मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क व्यवस्तम मार्ग में से एक है, बीच सड़क पर गढडा खोदने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इसे ठीक तरह से बंद किया जाए। मंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों पर बारिश का पानी नहीं भरे, नालों का ठीक से मिलान किया जाए। डिवाइडरों पर पौधारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से पहले जहां भी सीवर लाइन अथवा पानी की लाइन डालनी है डाल लें बाद में नहीं डाली जाए। इसके बाद मंत्री शिंदे की छावनी से नौगजा रोड जाने वाले मार्ग पर पहुंचें वहां पर उन्होंने पुराने पुलिस के आवासों को हटाने का आदेश दिया है।
विद्युत सबस्टेशन पर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली
इसके बाद मंत्री सागरताल पर बने विद्युत सबस्टेशन पर पहुंचे। वहां पर काफी गंदगी पसरी हुई थी और साथ ही वहां पर खुले में शराब की खाली बोतलें पड़ी थी। मंत्री ने शराब की बोतलों को उठाया और काफी नाराजगी जाहिर की साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में संज्ञान लेते हुए फीडर प्रभारी देवी प्रसाद तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कनिष्ठ मंत्री दीपक कुमार यादव को नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *