Uncategorized

मॉर्डन ब्रेड व अनमोल आटे के मालिक धर्मवीर के ऑफिस में जाकर पीडि़ता ने किया हंगामा, कोर्ट ने सीधे जेल भेजा

ग्वालियर. दुष्कर्म का आरोपी धर्मवीर भदौरिया शहर में पढ़ने आने वाली लड़कियों की मदद के बहाने उनसे दोस्ती कर अवैध संबध बना लेता था उसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। इसमें उससे यौन प्रताडित युवती उसकी जमकर फटकार लगा रही है और वह डर के मारे पानी पीते नजर आ रहा है।
गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले मॉर्डन ब्रेड और अनमोल आटे के मालिक धर्मवीर भदौरिया के खिलाफ हाल ही में चार दिन के अंतराल में दो रेप केस दर्ज हुए है। धर्मवीर बेहद अय्याश प्रवृत्ति का आदमी है जो हाल ही में वायरल हुए वीडियो में जाहिर हो रहा है। दरअसल बीती रात को धर्मवीर के चार वीडियो पुलिस क पास पीडि़ता ने पहुंचाए है इसमें एक वीडियो में वह किसी लग्जरी होटल में ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रही है। उसका दावा है कि वीडियो बनाने वाला धर्मवीर ही है। जो घुमाने के बहाने दूसरे शहरों में ले जाता और फिर नशे की गोलियां खिलाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब वह होश में आई तो उसने धमकी दी कि उसके अश्लील वीडियो और फोटो उसने मोबाइल में ले लिए है। यदि किसी को कुछ बोला तो वह उसे सार्वजनिक कर देगा। इस डर से युवती ने किसी से कुछ नहीं बोला इसके साथ ही तीन अन्य वीडियो में धर्मवीर और उसके ऑफिस का नजारा है। इसमें युवती धर्मवीर के चेम्बर में उसकी जमकर लताड़ लगा रही है। उसका कोई सहयोगी धर्मवीर का वीडियो बना रहा है। इसमें धर्मवीर डर के मारे भीगी बिल्ली बना खड़ा हुआ है और घबराहट में बार-बार पानी पी रहा है।
कोर्ट ने सीधे जेल भेजा
पुलिस ने कल महिला थाने वाले अपराध में धर्मवीर को कोर्ट में पेश किया उसके वकील ने जमानत के लिए आवेदन किया लेकिन आरोपी के अपराध और पुराना रिकॉर्ड देखते हुए उसे सीधे जेल भेजने के ऑर्डर दे दिए। अब गोला का मंदिर थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर रिमांड पर लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *