रसाल सिंह पोत्री में लगी गोली से नाजुक हालत, उपचार के लिये ग्वालियर रवाना
ग्वालियर. लहार विधानसभा से बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व विधायक रसाल सिंह की पोत्री को गोली लगने से घायल हो गयी। परिजन उपचार के लिये सिविल अस्पताल में लेकर आये। यहां चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस पहुंची। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बार ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लहार एसडीओपी अवनीश बंसल के अनुसार पूर्व विधायक रसाल सिंह पोत्री काजल सिंह 22, पुत्री शिशुपाल सिंह निवास मयूरवन नरिया को संदिग्ध हालत में गोली लग गयी। काजल के गोली लगनेके बाद परिजन सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। काजल की छाती के पास गोली लगी है।
पुलिस ने युवती के बयान लेना चाहेए किंतु बेहोशी की हालत में होने से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि गोली कैसे चलीए इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक के पुत्र शिशुपाल के दो बेटियां हैं। यह छोटी बेटी है। ग्वालियर निजी गाड़ियों से परिजन समेत पूर्व विधायक भी गए हैं।

