Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

चोरी के ट्रक काट रहे है कबाड़े वाले, आगरा से चोरी हुआ था ट्रक भूरा कबाड़ी काट रहा था

ग्वालियर. मुरैना अब वाहन चोरों का अड्डा बनता जा रहा है और यहां के कबाड़ी भी इस धंधे में लिप्त हो रहे हैं। जिले में कबाडी वाले 30 लाख रूपये के ट्रक को 2 लाख रूपये में चोरों से खरीदते हैं और काटकर 5 से 6 लाख रूपये में बेच देते हैं। कबाडि़यों के इस रैकेट का पर्दाफाश तब हुआ है, जब शनिवार को मुरैना के एक भूरा कबाड़ी की दुकान पर पुलिस ने दबिश दी। जहां से एक ट्रक को काटते हुए पाया गया। पुलिस को देखकर ट्रक काटने वाले मौके से भाग गये।
क्या है पूरा मामला
यह ट्रक शुक्रवार को आगरा के सदर बाजार से चोरी हुआ था। पुलिस को मिले इनपुट् के अनुसार मुडि़या खेड़ा पेट्रोल पंप के पास मौजूद एक कबाड़े की दुकान पर एक नये ट्रक को काटा जा रहा था। खबर मिलते ही एएसआई माधौसिंग गुर्जर और राजकुमार कोरकू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां अम्बाह निवासी भूरा राठौर की कबाड़े की दुकान थी। दुकान कम गोदाम था। जिसकी दीवारे 10 फीट ऊंची थी। गोदाम के मुख्यद्वार पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जब गेट से झांक कर देखा तो कुछ हलचल मिली। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस गोदाम के पीछे बने मकान की छत से दीवार फांदकर गोदाम में घुसी और वहां 3 लोग कैस कटर से नये ट्रक के एक हिस्से को काटने में लगे हुए है। पुलिस को देखकर उनमें से दो युवक नसेनी फांदकर भाग गये। तीसरे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया और मौके पर पुलिस को 12 पहिये का ट्रक क्रमांक आरजे -11-जीए 9544 कटते हुए मिला। पुलिस ने उसे जब्ती में ले लिया है। ट्रक की ऊपर की बॉडी का आधा हिस्सा काटा जा चुका था।

चोरी के वाहनों के 71 इंजन पुलिस ने किए थे जब्त
मुरैना चोरी के वाहनों के कटने का केन्द्र बनता जा रहा है। लगभग 6 महीने पहले भी पुलिस ने एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा था। छापे में 71 इंजन पाए गए थे। यह इंजन चोरी के वाहनों के थे, जिन्हें काटकर निकाला गया था। बाजार में इन इंजनों की कीमत लगभग 63 लाख रुपए थी।
इस तरह हु्आ था खुलासा
पांच महीने पहले 1 जनवरी को गोपालपुरा निवासी, लाखन सिंह पुत्र कोक सिंह सिकरवार ने कोतवाली थाने में ट्रक चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उनका ट्रक क्रमांक-एमपी-06, एचसी 2304 कृषि मंडी मुरैैना से रात में चोरी हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने तीन व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया था। उन्होंने अतेन्द्र गुर्जर, अखय सिंह परमार व संतोष राठौर के नाम बताए। पुलिस ने तीनों को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका ट्रक तो कट चुका है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ट्रक के टायर और कुछ मलबा एबी रोड पर संतोष राठौर और बंटी राठौर के कबाड़े की दुकान से जब्त किया। ट्रक का इंजन अंबाह, निवासी बंटी राठौर के कबाड़े के गोदाम में जमीन में दबा मिला। पुलिस ने इस मामले की जब गहराई से पड़ताल की तो चोरी किए गए वाहनों के 71 इंजन व उनका सामान जिले की कबाड़े की दुकानों बरामद हुआ। इन इंजनों का बाजारी मूल्य लगभग 63 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş