Newsमप्र छत्तीसगढ़

जेयू: ‘सोशल मीडिया एंड ह्यूमन लाइफ’ पर देशभर के विद्वान करेंगे डिजिटल युग की चुनौतियों पर मंथन

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 20-&21 फरवरी को ‘सोशल मीडिया एंड ह्यूमन लाइफ’ विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का आयोजन सेंटर फॉर स्टडीज इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा पीएम-उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गालव सभागार में संपन्न होगा।
संगोष्ठी का उद्देश्य सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और मानव जीवन पर उसके बहुआयामी असर पर गहन विमर्श करना है। इसमें सामाजिक संरचना में हो रहे बदलाव, लोकतांत्रिक भागीदारी, डिजिटल सक्रियता, शिक्षा, संस्कृति, मानसिक स्वास्थ्य और निजता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया और समाज, युवाओं पर प्रभाव, नैतिक चुनौतियां, फेक न्यूज, डिजिटल जिम्मेदारी तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे समकालीन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी के संरक्षक कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य हैं, जबकि कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा कन्वीनर की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रो. एस.एन. महापात्रा ने अधिक से अधिक शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से सहभागिता का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *