Newsमप्र छत्तीसगढ़

यूएस से युद्ध की आशंका के दौरान ईरान में जबरदस्त धमाके, तेहरान के आसमां में धुएं का गुबार

नई दिल्ली. ईरान के तेहरान प्रांत में जबरदस्त धमाकाहुआ है। तेहरान के पारंद शहर की एक बिल्डिग के ऊपर धुएं का गुबार देखा गया है। सोशल मीडिया पर चल रहे फुटेज में आसमान में काला धुआं उठता देखा गया है। पारंद शहर में एक बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
ईरान की सरकारी मीडिया ने पारंद फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया गया है कि शहर के पास जो काला धुआं देखा गया वह पारंद नदी के किनारे आग लगने की वजह से हुआ है। फायर डिपार्टमेंट ने भी बताया है कि फायर फायटर्स मौके पर पहुंच गये है। ईरान ने अभी किसी नुकसान से मना किया है। अमेरिका इजराइल से तनाव के दौरान ईरान में हाल के दिनों में कई विस्फोट हुए है। ईरान ने ऐसे धमाकों को बाहरी हमला मानने से मना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *