Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में 121 दिन बाद नए संक्रमित मिले 0 और मौत भी 0 सिर्फ 75 एक्टिव केस बचे

ग्वालियर. ग्वालियर में शनिवार को जीरो राहत लेकर आया है, 2912 सैंपल में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है और न ही किसी संक्रमित की मौत हुई है। यह राहत देने वाले डबल जीरो करीब 121 दिन बाद मिले है। पहली बार किसी काम में जीरो आने पर राहत और सुकून दिख रहा है।
आपको बता दें कि आखिरी बार 11 फरवरी को यह हुआ था, लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू के कारण हालत काफी सुधर गए है। यही वजह है कि अब बाजार पूरी तरह अनलॉक हो चुके है। संभावना है कि 15 जून से मॉल, जिम भी अनलॉक हो जाएंगे साथ ही बाजारों में टाइमिंग भी बढ़ जाएगी पर प्रशासन इस जीरो के बाद भी बाजारों में बराबर निगरानी बनाए हुए है।
ग्वालियर में कोरोना संक्रमण की स्थिति हर दिन के साथ सुधरती जा रही है। यहां अप्रैल और मई में ऐसे भी दिन आए थे जब एक दिन में 1200 से 1300 कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। यही वह समय था जब प्रदेश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर था। हर तरफ ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। लोग संक्रमण से कम दवाओं या ऑक्सीजन न मिलने के कारण दम तोड़ रहे थे। पर अब ग्वालियर में शासन, जिला प्रशासन और आम लोगों की जागरूकता के चलते संक्रमण काफी हद तक काबू में है। यही कारण है कि शनिवार को ग्वालियर में 2912 सैंपल में एक भी संक्रमित नहीं मिला और न ही शनिवार को किसी संक्रमित की मौत हुई। शुक्रवार को भी मौत का ग्राफ जीरा गया था अब सिर्फ 75 एक्टिव केस जिले में बचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *