केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार को लेकर जदयू ने मांगा मोदी कैबिनेट में हिस्सा
नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार से पहले बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा है, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड भी केंद्रीय कैबिनेट में जगह चाहती है और जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। आरपीसी सिंह ने कहा है कि एनडीए के साथियों को सम्मान के साथ मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाना चाहिए। आरसीपी सिंह ने शनिवार को कहा कि ऐसा पता चला है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जदयू एनडीए का हिस्सा है ऐसे में मंत्रिमंडल के विस्तार में जदयू को भी जगह मिलना चाहिए।
जानकारी के अनुसार इन दिनों यह चर्चा है कि संसद के मानसून सत्र के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे है। इसी के चलते अब जेडीयू भी सक्रिय हो गई है और अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल मंे जेडीयू को भी हिस्सोदारी मिलनी चाहिए।
इधर आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझाी से मुलाकात करके सभी को चौंका दिया है। सियासी गलियारे में इस मुलाकात के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे है। इससे पहले जीतनराम मांझी ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को शादी के सालगिरह पर बधाई दी थी। वहीं जीतनराम मांझाी की तेजप्रताप यादव के साथ मुलाकात पर भाजपा सांसद सुशीलकुमार मोदी ने कहा है कि मांझी एनडीए के वरिष्ठ नेता है इसलिए किसी जनप्रतिनिधि की उनसे शिष्टाचार भेंट का राजनीतिक मायने इतनी जल्दी नहीं निकाले जाने चाहिए।

