पायलट समर्थक विधायकों के फोन टैपिंग हो रहे है-वेदप्रकाश सोलंकी
जयपुर. सचिन पायलट खेमे की नाराजगी के बीच एक बार गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने पायलट समर्थक एमएलए के फोन टैप कराने के आरोप लगाये हैं। इसके अलावा विधायकों को एसीबी ट्रैप की कार्यवाही की धमकी देने के आरोप लगे हैं।
वेदप्रकाश सोलंकी ने बताया है कि हमारे 2-3 विधायकों ने मुझसे कहा है कि उनके फोन टैप हो रहे है। उनकी जासूस कराई जा रही है। सीआईडी के लोग हमारे विधायकों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी आकर हमें कह रहे हैं कि आपको ट्रैप करवा दिया जायेगा। कई अधिकारियों ने हमारे विधायकों से आकर कहा हैकि उन्हें एसीबी ट्रैप का डर दिखाकर बदनाम करने की धमकियां दी जा रही हैं।
बगावत के वक्त लगे थे फोन टैपिंग के आरोप
सचिन पायलट खेमे की पिछले साल जुलाई में बगावत के वक्त भी फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। भाजपा ने गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। इस मुद्दे पर खूब सियासी विवाद हुआ था। गहलोत खेमे ने पिछले साल जुलाई में ही विधायक खरीद फरोख्त का दावा करते हुए कुछ ऑडियो जारी किए गए थे। बीजेपी का आरोप है कि सरकार ने गैरकानूनी फोन टैपिंग की।
केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसी साल मार्च के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में फोन टैपिंग के मामले में दिल्ली में थ्प्त् करवाई थी। जिसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी और पुलिस अफसरों को आरोपी बनाया था। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा को हाल ही दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। अगली सुनवाई अब अगस्त में होनी है।
राजस्थान में फिर चढ़ेगा सियासी पारा
अब सचिन पायलट समर्थक विधायक ने गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरेप लगाए हैं। सचिन पायलट की नाराजगी के बीच बीजेपी को गहलोत सरकार को घेरने का एक और मुद्दा मिल गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी शुरू से ही आक्रामक रही है।

