सीरिया के अस्पताल पर दागी मिसाइलों के हमले में 2 डॉक्टरों सहित 13 नागरिकों की मौत
बेरूत. सीरिया के उत्तरी शहर में एक अस्पताल पर हुए मिसाइल हमलों में 2 डॉक्टरों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी है। इस शहर पर तुर्की समर्थित लड़ाकों का कब्जा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के पीछे किसका हाथ है, लेकिन यह हमले उन जगहों से किये गये जहां सरकारी सैनिक और कुर्द लड़ाके तैनात किये गये है।
तुर्की ने कुर्दो को ठहराया हमले का जिम्मेदार
तुर्की के हताय प्रांत के गवर्नर ने बताया है कि शनिवार को हुए हमले में 13 आम नागरिक मारे गये है औरे 27 लोग घायल होगये। गवर्नर आफिस ने हमले के लिये सीरियन कुर्दिश ग्रुप को जिम्मेदार ठहराया है।

