Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

अब वक्त आ गया है जब पीओके को लेकर पाकिस्तान से लड़ाई की ओ बढ़ना चाहिए- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल

जबलपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय द्वारा धारा 370 बहाल करने के बयान का प्रतिक्रिया जाहिर करते वक्त उन्होंने स्पष्ट किया है कि धारा 370 का हटना इस देश के लिए शुभ संकेत है लेकिन अब वह वक्त आ गया है। जब कश्मीर के उस हिस्से को लेकर पाकिस्तान से लड़ाई की ओर बढ़ना चाहिए।
प्रह्लाद पटेल के इस बड़े बयान के साथ ही देश की राजनीति तो गरमायेगी ही लेकिन पाकिस्तान के दांत जरूर खट्टे हो सकते है। पाकिस्तान के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा जाहिर किए गए कड़े शब्दों के साथ उन्होंने दिग्विजय पर भी निशाना साधा और कहा कि वह जिस स्तर की राजनीति कर रहा है उसे देख का कभी-कभी संदेह होता है कि वह राजनीति कर रहा है या षड्यंत्र क्योंकि ऐसी कोई भी बात जिससे दुश्मन देश को फायदा होता है तो ऐसी बात करना बड़े दुर्भाग्य के अलावा कुछ भी नहीं हो सकता है।
क्लब हाउस पर चैटिंग के दौरान दिग्विजय ने कहा कि मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था। अनुच्छेद-370 को रद्द करना और जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करना अत्यंत दुखद निर्णय है। हमें निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा और कांग्रेस इसे फिर से लाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *