Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चे का अचानक पैर फिसला, चौथी मंजिल से गिरने से मौत हुई

ग्वालियर. छत पर पतंग उड़ा रहा 8 साल के बच्चे का अचानक पैर फिसल गया और वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बच्चे को जेएएच में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना रात को सरकारी मल्टी सिंधिया नगर की है। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिंधिया नगर सरकारी मल्टी में रहने वाले अनिल कुमार डागौर निजी फर्म में काम करते है। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे 8 वर्षीय देव व 5 साल का उमेश है। गुरूवार को अनिल ड्यूटी पर थे शाम को बड़ा बेटा देव मां से पतंग उड़ाने जाने की कह कर मल्टी की चौथी मंजिल पर पहुंच गया। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने की तेज आवाज आई इस पर मल्टी में रहने वाले अन्य लोग बाहर आए। जमीन पर पड़ा देव खून से लथपथ था जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
छत से गिरने के बाद देव बेहोश हो गया, अस्पताल में कुछ घंटे इलाज चला जिसके बाद बेहोशी की अवस्था में ही देव ने देर रात दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस पहुंची। शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया जिसके बाद शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *