कृष्णा होटल में पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, कॉलगर्ल को ग्वालियर, आगरा व दिल्ली से कार भेजकर बुलाई जाती थी
भिंड. शहर के कृष्णा होटल में पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, यहां होटल में रूम बुकिंग के साथ कॉलगर्ल एवं शराब भी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने इस रैकेट पर कार्रवाई के लिए जाल फैलाया। इस तरह से होटल का मैनेजर समेत दलाल दबोच लिया।
जानाकरी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर महिला डीएसपी पूनम थापा ने शहर के बीचों बीच संचालित होने वाला कृष्णा होटल पर सैक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस के जवानों को पहले होटल भेजा जैसे ही सूचना मिली कि होटल में सैक्ट रैकेट का कारोबार खुलेआम चल रहा है। जिस के बाद कार्रवाई से पहले डीएसपी थाना ने एसपी मनोज कुमार सिंह को पूरे मामला बताया इसके बाद दल-बल के साथ जा धमकी। जैसे ही वो होटल में पहुंची तो हड़कंप मच गया और पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया तो लड़का और लड़कियां आपत्ति जनक स्थिति में पकड़े गए। होटल के कमरों से जब लड़का और लड़कियों को आपत्ति जनक स्थिति में उठाया तो वो माफ करने और छोड़ने की गुहार पुलिस से लगाते रहे। पुलिस ने होटल के मैनेजर और लड़कियां सप्लाई करने वाली दलाल को भी पकड़ा है।
यह होटल पर डीएसपी थापा पिछले 1 महीने से टारगेट पर लिए हुए थीं, उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सैक्स रैकेट चला रही है। यह कारोबार में होटल का संचालक भी शामिल है। यहां कॉलगर्ल, सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे दामों में उपलब्ध कराई जाती है। कॉलगर्ल को ग्वालियर, आगरा, और दिल्ली से स्पेशल कार भेजकर बुलाई जाती थी। यह कॉलगर्ल व्यापारी या फिर रईसों के लिए सप्लाई की जाती है।

