Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

इसी माह होगा केंद्रीय मंत्रिमडंल विस्तार, इस बदलाव के लिए 23 मंत्रालयों का चयन

नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार इस महीने हो सकता है। मंत्रिपरिषद में फेरबदल और बदलाव के लिए 23 मंत्रालयों का चयन किया गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुकुल रॉय को विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द बुलाया जा सकता है।
एनडीए में शामिल सहयोगी दलों से विचार विमर्श शुरू कर दिया गया है। कई मंत्रियों के निधन और अन्य कारणों से सरकार में दर्जन भर मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का जिम्मा है। विस्तार के जरिए ऐसे मंत्रियों का बोझ कम किया जाएगा। विस्तार पर चुनिंदा नेताओं के साथ इस महीने की शुरूआत में ही चर्चा की जानी थी। सोनोवाल को दिल्ली बुलाया गया था जबकि विमर्श के लिए ही सिंधिया विदेश यात्रा से पहले हफ्ते ही वापस लौट आए थे। इस बीच उत्तर प्रदेश के घटनाक्रम के कारण विमर्श में देरी हुई। अब कहा जा रहा है कि जल्द ही इन नेताओं के साथ विमर्श का सिलसिला शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *