Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

रेप का आरोपी धर्मवीर भदौरिया आखिरकार दिल्ली से गिरफ्तार

ग्वालियर.  समाजसेवी का चोला ओढ़कर नई उम्र की लड़कियों को ब्लैकमेल कर के अपनी हवस पूरी करता था । हर बार अपने ऊंचे संबंधों का हवाला देकर पीड़िताओं को धमकाता भी था । गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बीते । चार दिनों में दो छात्राओं की शिकायत पर उद्योगपति व कथित समाजसेवी धर्मवीर भदौरिया के खिलाफ बलात्कार के दो मामले दर्ज किये थे । दोनो ही मामलों मे आरोपी धर्मवीर ने नई उम्र की लड़कियों को झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाएं थे । दोनों मामले दर्ज होते ही आरोपी घर से फरार हो गया था । हाल ही में दो दो मामलो मे हाईप्रोफाइल व्यक्ति का नाम आने से पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव बनने लगा । ऐसे में आरोपी की धरपकड़ के लिए आला अफसरों के निर्देश केबाद दो टीमें बनाई गई थी । सूत्रों की माने तो पुलिस अफसरों को मुखबिर ने इत्तला दी कि आरोपी दिल्ली में किसी नेता के घर गया है । वहीं पुलिस की टीमें आसपास लग गई । बताया गया कि कल रात को धर्मवीर अपने एक साथी के साथ जाते वक्त पकड़ गया । पुलिस उसे अपने साथ ग्वालियर ले आई है । पुलिस उससे दोनो छात्रओं के साथ की गई करतूत के बारे में पूछताछ करेगी । पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिये उसने अपना रूबाब भी दिखाया।
महिला थाने के लॉकअप मे बंद
गर्मी से हुआ परेशान पुलिस दिल्ली से पकड़ के उसे महिला थाने ले गई । यहां उसे महिला थाने के लॉकअप मे रखा गया है । यहां वह गर्मी से काफी परेशान होने लगा और बार बार पुलिस स्टाफ से पंखे मे बैठाने की मिन्नतें करने लगा । जबकि पुलिस ने उसकी एक नही सुनी । मददगारों ने भी किया किनारा धर्मवीर भदौरिया शहर मे समाजसेवी का चोला ओढ़कर रहता है । इस आड़ मे वह महिलाओं व युवतियों का शोषण करता है ।
उस पर रेप का यह तीसरा मामला है 

उसकी बिगड़ी शोहरत के बाद उसके मददगारों ने भी उससे किनारा कर लिया है । ऐसे में उसकी हालत अब और खराब हो गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *