महंगाई की मार, पेट्रोल.डीजल 100 के पार, देश में हाहाकार
गूंगी, बहरी, अंधी है भाजपा सरकार- कांग्रेस
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में आज शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक पेट्रोल पंपो पर धरना देकर पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश व्यक्त किया गया।
यूथ कांग्रेस ने दिया सिटीसेंटर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना
सिटीसेंटर स्थित पेट्रोल पंप पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैवरनसिंह कंसाना की अगुआई में बढ़ पेट्रोल के दामों के विरोध में कांग्रेस के आव्हान पर शहर के लगभग सभी पेट्रोप पंप पर धरना दिये गये हैं। शहर के कांग्रेसजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तपती दोपहरी में धरना पर बैठे रहें। धरना पर बैठे कार्यकर्त्ता केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाकर पेट्रोल डीजल पर लगातार बढ़ रही मूल्यवृद्धि का विरोध कर रहे थे और भाजपा की केन्द्र सरकार को बेनकाब किया।
धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष हैवरनसिंह कंसाना, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष केदार कंसाना, आशुतोष शर्मा, भानुतोमर, शिवा तोमर आदि शामिल रहे।
100 से अधिक पेट्रोल पंपो पर आयोजित धरने में कांग्रेस ने ने कहा कि भाजपा के केन्द्र में आने के बाद निरंतर पेट्रोल डीजल पर मूल्य वृद्धि होती रही, देश प्रदेश की जनता परेशान होती रही, पेट्रोल डीजल 100 के पार हो रहा है इससे खांद्यान सामग्री महंगाई की बुलंदियों को छू रही है आज देश में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है, चारो तरफ है मंहगाई हर वर्ग पर मुसीबत आई है, रोटी कपड़ा मकान मंहगा घर परिवार चलाना मंहगाई अच्छे दिन में भाजपा के शासन में ऐसे ही रहना होगा, 100 से अधिक पेट्रोल पंपो पर कांग्रेस के साथ जनमानस द्वारा दिए गए धरने में जनआक्रोश भाजपा को बेनकाब कर किया है, मप्र की सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टेक्स पर टेक्स लगाकर मंहगाई को और बढ़ाया है, वाहन चलाना मुश्किल हो गया है कांग्रेस जनता के हितो के लिये आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

