मॉल, जिम, कोचिंग क्लासेज, मैरिज गार्डन, सिनेमाघर 15 जून से अनलॉक हो सकते है
ग्वालियर. एमपीसीसीआई द्वारा मॉल, जिम, कोचिंग क्लासेज, मैरिज गार्डन, सिनेमाघर को आगामी 15 जून को आने वाली गाइडलाइन में अनलॉक किए जाने के लिए एमपीसीसीआई द्वारा प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र भेजा है।
एमपीसीसीआई पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि मॉल, जिम, कोचिंग क्लासेज, मैरिज गार्डन, सिनेमाघर गत वर्ष हुए लॉकडाउन में काफी लंबे समय तक बंद रहे और विगत अप्रैल माह में लगे लॉकडाउन में इन गतिविधियों को पुनः लॉक कर दिया गया था जो कि आज तक नहीं खुल सके है।
इनसे जुड़े कारोबारी एवं इसें कार्य करने वाले लाखों कर्मचारियों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और यदि शीघ्र ही इन्हें नहीं खोला गया तो यह कारोबार समाप्त हो जायेंगे और इनसे जुड़े लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। आगामी 15 जून को शासन स्तर पर जारी होने वाली गाइडलाइन में मॉल, जिम, कोचिंग क्लासेज, मैरिज गार्डन, सिनेमाघर को प्राथमिकता के साथ खोला जाए।

