Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

आम उपभोक्ताओं को नियमित विद्युत आपूर्ति मिले यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि आम लोगों को विद्युत की आपूर्ति नियमित मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। विद्युत अवरूद्ध होने के संबंध में कोई भी शिकायत मिलती है तो उसका निराकरण तत्परता से किया जाए। बिना किसी कारण के विद्युत की कटौती नहीं की जाना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने गुरूवार को विद्युत मण्डल कार्यालय रोशनी घर पहुँचकर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने बैठक में यह भी कहा है कि अधिक गर्मी के कारण विद्युत सप्लाई में दिक्कतें सामने आती हैं लेकिन दिक्कतों का तत्परता से निराकरण किया जाए। आम उपभोक्ता को नियमित विद्युत प्रदाय करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम उपभोक्ता की शिकायतों के निराकरण को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मंत्री श्री तोमर ने समीक्षा बैठक में कहा है कि आँधी-तूफान से पहले विद्युत लाईनों के संधारण का कार्य तेजी के साथ किया जाए। संधारण कार्य के लिये दल बढ़ाया जाए।
नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर संधारण कार्य को तेजी से पूरा कराएं। विद्युत आपूर्ति के कार्य में अतिरिक्त व्यक्ति अथवा जो भी संसाधन की आवश्यकता है उसका प्रस्ताव तैयार करें, शासन स्तर से उसकी मंजूरी दिलाई जायेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि ग्वालियर जिले के लिये विद्युत के जो भी प्रस्ताव शासन स्तर पर हैं उनकी स्वीकृति भी यथाशीघ्र दिलाई जायेगी, ताकि विद्युत के क्षेत्र में ग्वालियर में किसी भी प्रकार की समस्या न रहे। जिन ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड है उनके लोड ट्रांसफर की कार्रवाई भी प्राथमिकता से की जाए ताकि विद्युत अवरूद्ध की शिकायतें कम हो सकें। विद्युत लाईनों पर जो पेड़ आ गए हैं उनको हटाने का कार्य भी सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में डीजीएम पीके हजेला, जीएम सुनील खरे, डीजीएम आरके मालवीय, डीजीएम राहुल साहू, डीजीएम अरूण शर्मा एवं एचटीसी विनोद भदौरिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *